फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी के वियोग में दो युवकों ने लगाई फांसी, किसी ने छोड़ा ताे किसी ने दिया था तलाक

Tue, 09 Nov 2021 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पत्नी वियोग के कारण दो युवकों ने फांसी लगा ली। बिठूर के मकसूदाबाद में मजदूर चरण सिंह (35) का शव मंगलवार सुबह पंखे के कुंडे में शॉल के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन


छोटे भाई कुंवर सिंह ने बताया कि चरण सिंह की पत्नी सावित्री दीपावली के दिन बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। वह अपने तीन बच्चे विक्रम, विनय और गुलशन को भी छोड़ गई थी। जिसके चलते भाई काफी डिप्रेशन में था।

वहीं दूसरी ओर नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम निवासी वरुण कुमार गौतम (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के कुंडे मेें गमछे के सहारे लटकता मिला। मूलरूप से अचलगंज उन्नाव निवासी वरुण के भाई अरुण ने बताया कि छह माह पहले वरुण की शादी हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद पत्नी से अनबन होने लगी थी। जिसके चलते दोनों में तलाक हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। मंगलवार सुबह जब वह आवास विकास पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें