फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीसीएम में टक्कर मारकर राहगीरों पर पलटा ट्रक, एक की मौत, पांच घायल

Fri, 07 Jul 2023 12:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में सड़क हादसा हुआ। डीसीएम में टक्कर मारकर बेकाबू ट्रक राहगीरों पर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
मृतक शिवम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी कोयलानगर फ्लाई ओवर पर गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक जाम के चलते खड़े डीसीएम में पीछे से टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकराकर राहगीरों पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को उठवाकर घायलों को बाहर निकलवा कर अस्पताल भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन


कूपा खुर्द शाहदाबाद हाथरस निवासी योगेश (25) डीसीएम चालक हैं। उनके अनुसार गुरुवार रात को वह डीसीएम से बैंक का सामान लेकर गुजरात से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। जहां उन्हें डीसीएम अनलोड करना था। जिससे माल उतारने के लिए कानपुर से मीरपुर निवासी वसीम (50), बेगमपुरवा निवासी मोहम्मद इसरार उर्फ गुड्डू (50) और ठेकेदार जूही निवासी राजा पांडेय (55) पुत्र जुगल किशोर पहुंचे थे। तभी पीछे से आलू और प्याज लादकर आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

फिर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ये चारों घायल हो गए। वहीं, यह ट्रक आधा फ्लाई ओवर से लटक गया। उसमें लदे बोरे भी सर्विस लेन पर गिरने लगे। उसी समय पनकी स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी से काम करके लौट रहे सनिगवां निवासी दीपक कुशवाहा और बंगाली कालोनी सफीपुर द्वितीय निवासी शिवम सोनवानी (17) पुत्र राजकुमार बाइक समेत ट्रक ने नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रक के नीचे से निकलवाया। फिर सभी को कांशीराम अस्पताल भेजा। जहां पर शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। शिवम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना से फ्लाई ओवर पर जाम बढ़ गया। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को किनारे करवाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर डीसीएम में टक्कर मार पलट गया था। जिससे एक की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें