फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 13 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Mon, 11 May 2026 12:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परिजनों से घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार भोर करीब 5:40 बजे दिल्ली की ओर जा रही एक डबल डेकर बस में ओवरटेके प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में डबल डेकर बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 13 यात्री बुरी री तरह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर में भर्ती कराया गया। जहां से 10 गंभीर घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

विज्ञापन


दुर्घटना में बिहार प्रांत के मधुबन जिला निवासी नीरज, बबलू और रितेश सहित एटा जिले के अखिलेश, उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल निवासी सुदीप कुमार, मुरैना भिंड मध्य प्रदेश निवासी वीरपाल, औरैया निवासी रजत, दिल्ली निवासी बिट्टू पटेल, मुजफ्फरपुर निवासी रंजन, रुद्रपुर बिहार निवासी प्रीति और झज्जर हरियाणा निवासी आसिफ घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष जनार्दन यादव सहित कई पुलिस थानों का फोर्स घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहीं एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात करीब 30 मिनट बाद बहाल कराया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें