फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक और डंपर भिड़े, केबिन में ईंट-मौरंग भरने से चालक की मौत

Thu, 15 Jan 2026 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रामफल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव के पास बुधवार देर रात करीब दो बजे ट्रक और मौरंग लदे डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। ट्रक का केबिन ईंटों और मौरंग से भर गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि मृतक ट्रक चालक की पहचान लखनऊ के गोसाईगंज निवासी रामफल (48) के रूप में हुई है। वह अपने क्लीनर परशुराम के साथ ईंटें लादकर कबरई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मौरंग लदे डंपर से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक का डाला टूट गया और उसमें लदी सैकड़ों ईंटें केबिन में घुस गईं। साथ ही, डंपर की मौरंग भी केबिन में भर गई, जिससे चालक रामफल की सांसें थम गईं। केबिन में फंसे चालक के शव को निकालने के लिए गैस कटर मंगवाना पड़ा। इस हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कर यातायात बहाल कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें