फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सूदखोर से परेशान ठेकेदार ने फंदे से लटककर जान दी, सुसाइड नोट भी मिला

Sat, 26 Apr 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ठेकेदार ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना गोविंदनगर थानाक्षेत्र के विवेकानंद नगर इलाके की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदनगर थानाक्षेत्र में पत्थर लगवाने का काम करने वाले ठेकेदार ने सूदखोर से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें सूदखोर से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है। परिजनों ने कर्ज और सूदखोर के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इन्कार किया है। दादानगर के विवेकानंदनगर क्षेत्र निवासी राजेश यादव (36) पत्थर लगवाने की ठेकेदारी करते थे।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी शशिकला, बच्चे अंश, जसवंत और अंशू हैं। साथ काम करने वाले मृतक के बड़े भाई अवधेश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात घर के सभी लोग खाना पीना खाकर सो गए। शनिवार सुबह करीब छह बजे राजेश उठा और घर के बाहर टहलने लगा। थोड़ी देर टहलने के बाद वह कमरे में चला गया और सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। उसकी पत्नी घर के पास स्थित मंदिर से पूजा करके लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी बुलाने पर भी राजेश ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पत्नी ने रोशनदान से झांककर देखा तो कमरे में राजेश मफलर के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। उनकी चीख सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर राजेश को नीचे उतारा। भाई अवधेश उसे लेकर हैलट गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर मौके की पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने विनोद यादव नामक व्यक्ति से कर्जा लेने और इसे चुका न पाने पर उसके परेशान करने की बात लिखी है। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार एक पन्ने के सुसाइड नोट को सीज कर फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए भेज दिया है। विनोद यादव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें