फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नहाते समय बांध में डूबे पारिवारिक तीन भाइयों की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद अ​धिकारी और ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। धारकुंडी थाना क्षेत्र के अमुआ बांध में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। पुलिस की सहायता से तीनों के शव गोताखोरों ने निकाले। बच्चे कदैला गांव के पारिवारिक भाई थे।
विज्ञापन

शनिवार को कैदला गांव के कई बच्चे अमुआ बांध में नहा रहे थे। इसी बीच गहरे पानी में चलने जाने पर तीन बालक डूब गए। यह देख उनके साथ मौजूद गुडडू व दिन्नू चिल्लाते हुए गांव की ओर भागे। ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन बालकों को ढूढ नहीं पाए। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शाम को डूबे बच्चों की तलाश की गई। शाम को तीनों के शव बरामद हुए। धारकुंडी थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने बताया कि कैंदला निवासी अभिजीत रावत (9) अभी रावत (7) प्रिंस रावत (6) पारिवारिक भाई थे। जो अन्य बच्चों के साथ बांध में नहा रहे थे। गहरे पानी में जाने से इनकी मौत हुई है। तीनों के शव बाहर आते ही पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल रहा। मृतकों के परिजनों को रेडक्रॉस संस्थान की तरफ से 25-25 हजार की सहायता दी गई। तहसीलदार मझगवां सोमेश द्विवेदी ने बताया कि शासन की तरफ से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें