फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रांसपोर्टर का सिम स्वैप कर 1.27 करोड़ रुपये ठगे, मेरठ का एक शातिर गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी टीम

Tue, 10 Mar 2026 03:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के ट्रांसपोर्टर से 1.27 करोड़ की ठगी मामले में पुलिस ने मेरठ के एक आरोपी को पकड़ा है। बता दें कि सिम स्वैप कर बैंक खाते में सेंधमारी की गई थी।
विज्ञापन
बैंक खाते से 1.27 करोड़ की ठगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के ट्रांसपोर्टर का सिम स्वैप कर अनाधिकृत तरीके से बैंक खाते से 1.27 करोड़ की ठगी हुई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मेरठ के एक शातिर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के कई और लोगों से ठगी करने के इनपुट मिले हैं। मेरठ और एनसीआर क्षेत्र की पुलिस से संपर्क किया गया है। साइबर क्राइम ब्रांच थाने में ट्रांसपोर्टर ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

उनके खाते से कुछ दिन पहले ही 1.27 करोड़ रुपये निकल गए थे। साइबर क्राइम ब्रांच के विशेषज्ञों ने जांच की, तो उन्हें चौंकाने वाले तथ्य नजर आए। उनके सिम को स्वैप कर ऑनलाइन बैंकिंग कर खाते से रकम निकल गई थी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि मेरठ के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें