फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रेलवे का बड़ा फैसला, जनवरी से बदल जाएंगे छह जोड़ी ट्रेनों के नंबर, बुकिंग से पहले देखें पूरी सूची

Thu, 05 Nov 2026 02:49 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर से गुजरने और चलने वाली छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर एक जनवरी से बदलने जा रहे हैं। रेलवे द्वारा जारी नई व्यवस्था के तहत कानपुर सेंट्रल से जुड़ी जम्मू तवी एक्सप्रेस और काठगोदाम गरीब रथ समेत रक्सौल-एलटीटी, इस्लामपुर-नई दिल्ली और लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस के ट्रेन नंबरों में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलवे ने छह जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था एक जनवरी से लागू होगी। इन ट्रेनों में कानपुर सेंट्रल से चलने और गुजरने वाली जम्मू तवी एक्सप्रेस और काठगोदाम गरीब रथ भी शामिल हैं। इसके अलावा रक्सौल-एलटीटी, इस्लामपुर-नई दिल्ली और लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस के नंबर भी बदलेंगे।

विज्ञापन

जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस पांच जनवरी से 14670 की जगह 12470 और वापसी में छह जनवरी से 14669 की जगह 12469 नंबर से चलेगी। काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीब रथ 11 जनवरी से 12210 के स्थान पर 14698 और वापसी में 12 जनवरी से 12209 की जगह 14697 नंबर से संचालित होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी लेकर टिकट बुक कराने की अपील
अन्य ट्रेनों में रक्सौल-एलटीटी का नंबर 12545 से 15545 (7 जनवरी) और वापसी में 12546 से 15546 (2 जनवरी) होगा। इस्लामपुर-नई दिल्ली का 20801 से 18633 और वापसी में 20802 से 18634 (1 जनवरी) होगा। लखनऊ-रायपुर का 12535 से 15319 और वापसी में 12536 से 15320 (1 जनवरी) होगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने यात्रियों से वेबसाइट, एनटीईएस या हेल्पलाइन से नए नंबर की जानकारी लेकर टिकट बुक कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें