फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Traffic: नवीन गंगा पुल पर दो घंटे तक जाम से जूझे लोग, सकरा मार्ग होना और चालकों की जल्दबाजी पड़ी भारी

Fri, 23 Jan 2026 06:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नवीन गंगा पुल पर सकरा मार्ग होने और जल्दबाजी में निकलने के कारण दो घंटे तक यातायात ठप रहा। इससे छात्रों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नवीन गंगा पुल पर दो घंटे तक जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के नवीन गंगा पुल मोड से लेकर राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से लोग परेशान रहे।  नौकरी पेशा करने वाले लोगों को अधिक दिक्कतें रही। वहीं, जाम में कानपुर की ओर जा रही सरकारी एंबुलेंस भी फंस गई जिसे पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। शुक्रवार सुबह 10 से लेकर दोपहर दो बजे तक नवीन गंगा पुल मोड़ से लेकर राजधानी मार सब्जी मंडी तक भीषण जाम रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि की पुल मोड़ के पास सकरा मार्ग होने एवं जल्दबाजी में निकलने के कारण के अलावा शुक्रवार को वसंत पंचमी पर्व के कारण सीताराम कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही जिससे स्थितियां और बिगड़ गई। वहीं उन्नाव से कानपुर की ओर एक मरीज को लेकर जा रही सरकारी एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह से निकलवाते हुए जाम खुलवाया। इस बीच लगातार चार घंटे तक जाम रहने से राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें