फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दर्शन के दौरान उड़ा दीं दो सोने की चेन, वसंत पर्व पर मंदिर पहुंची थी महिलाएं, एक संदिग्ध हिरासत में

Fri, 23 Jan 2026 06:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के गायत्री मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
जानकारी देतीं पीड़ित महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के बालू घाट चौकी अंतर्गत स्थित सीताराम कॉलोनी के गायत्री मंदिर में वसंत पर्व के चलते दो महिलाएं दर्शन करने आई थीं। इसी दौरान दोनों महिलाओं की चेन भीड़ के बीच किसी ने पार कर दी। पीड़ित महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को पूछताछ के लिए बैठाया है। कानपुर के घूमनी बाजार निवासी पुष्पा जयसवाल व गंगा घाट के सीताराम कॉलोनी निवासी रमा सोनी ने पुलिस को बताया कि वो देवी मां के दर्शन कर घर को वापस लौट रही थीं।

विज्ञापन

तभी अधिक भीड़ के बीच किसी महिला ने उनकी चैन गले से पार कर दी। पुष्पा ने बताया कि उनकी चेन डेढ़ तोले की व रमा की चेन एक तोले की है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की है। पीड़ित महिलाओं की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने भीड़ के बीच से एक महिला को पूछताछ के लिए बैठाया है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस चेक करा रही है। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना दोपहर बाद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें