गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए रविवार को जब लोग घाटों के लिए निकले तो शहर जाम से जकड़ गया। शुक्लागंज पुल से गोलाघाट, लालकुर्ती से लेकर गोलाघाट तक पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर निकले। वहीं, कंपनीबाग से सरसैया घाट, घंटाघर चौराहा व झकरकटी बस अड्डा के पास भी लोग जाम में घंटों फंसे रहे।
उधर, कहीं पर भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। शुक्लागंज से कानपुर आने के दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी। चालक ने बताया कि वह मरीज सुशीला को शुक्लागंज के पोनी रोड से लेकर उर्सला अस्पताल जा रहा था। जाम में फंसे रहने के दौरान चालक हूटर बजाता रहा किसी तरह राहगीरों ने खुद ही एंबुलेंस को रास्ता देकर निकाला।
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सरसैया घाट में प्रतिमा विसर्जन के दौरान कंपनी बाग से सरसैया घाट जाने के दौरान करीब चार घंटे जाम लगा रहा। ऐसे ही घंटाघर और झकरकटी बस अड्डे के पास भी जाम लगा रहा।
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
एक्स पर लोगों ने किया पोस्ट
जाम में फंसने के दौरान कई लोगों ने फोटो, वीडियो एक्स पर पोस्ट कर नाराजगी जाहिर की। अर्पित, अमित समेत अन्य लोगों ने पोस्ट कर लिखा कि गणेश विसर्जन पर ट्रैफिक पुलिस को मालूम था। फिर भी तैयार नहीं की गई और खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ा।