Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में पान की दुकान पर हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार को कस्बा चौकी प्रभारी से मुलाकात कर गहरी चिंता जताई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
कानपुर के घाटमपुर कस्बे में पान की दुकान में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों ने मंगलवार को कस्बा चौकी प्रभारी से मुलाकात की। साथ ही, चोरी की घटना पर चिंता जताते हुए खुलासे की मांग की। प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला मंत्री ललित सोनी ने घाटमपुर इकाई के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह से मिल कर चोरी की घटना के खुलासे की मांग की।
कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि थाने एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना का जल्द खुलासा किया जा सके। इस मौके पर सभासद सत्यम चौहान, क्षेत्रीय चेयरमैन अमरनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, मोहन गुप्ता, विनय यादव, ज्ञानेंद्र पाल, आदर्श द्विवेदी, सुभाष शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।