फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 50 गांवों में टिड्डी दल का हमला, फसल बर्बाद, गांवों में मची अफरातफरी, मवेशी रस्सी तोड़ कर भागे 

Sun, 12 Jul 2020 09:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पेड़ों पर टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क़ानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के विषधन कस्बे में कन्नौज जिले के उमर्दा इलाके से आए टिड्डी दल ने सीमावर्ती लगभग 50 गांवों में फसल पर हमला बोलकर तबाही मचाई। धान और मक्के की फसल चट कर गईं। टिड्डियों ने पेड़ों की हरी पत्तियों को कुछ ही सेकेंडों में चट कर डाला।
विज्ञापन


टिड्डी दल उन्नाव जनपद की ओर निकल गया। शनिवार शाम करीब तीन बजे बिल्हौर क्षेत्र के विषधन कस्बे में अचानक टिड्डियों का दल मंडराने लगा। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक टिड्डी दल ने धान की पौध और धान की फसल सहित मक्का, ढेचा व कई पेड़ों-पौधों और सब्जियों को चट करना शुरू कर दिया।

किसानों में अफरातफरी मच गई। कई पशु रस्सी तोड़कर पशुबाड़े से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने धुआं कर, शोर मचाकर, पानी की बौछार कर टिड्डियों को भगाया। टिड्डी दल ने गंदगी भी फैलाई। कई गांवों से होते हुए दल उन्नाव जिले की ओर निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें