फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Up: महोबा में एक की मौत, उन्नाव, हरदोई और इटावा समेत आसपास के जिलों में मिलें 65 नए पॉजिटिव

Sun, 12 Jul 2020 09:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में शनिवार को भी कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी रहा । उन्नाव में एक ही दिन में 29, कन्नौज में 15, हरदोई में 10, इटावा में छह, फर्रुखाबाद में चार और महोबा में एक समेत 65 कोरोना संक्रमित मिले। सभी जिलों की खबरें पढ़ने के लिए पूरी खबर पढ़ें । 
विज्ञापन


महोबा
जिले में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक और कारोना पॉजिटिव युवक मिला, जिसकी मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। अब तक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। मृतक के परिजनों ने झांसी में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

मोहल्ला माथुरनपुरा निवासी 26 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले तबियत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। जहां पर जांच कराने के बाद वह कोरोना पॉजिटिव निकला। तीन दिन तक इलाज के बाद शनिवार को उसकी मेडिकल कॉलेज झांसी में ही उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जिले में अब तक 76 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें से दो की मौत हो चुकी है। अब तक 57 ठीक हुए हैं और 17 एक्टिव केस हैं। कोरोना से हुई दूसरी मौत ने प्रशासनिक अधिकारियों की भी नींद उड़ा दी है। अब जिले के लोग भी सहम गए हैं। सीएमओ डॉ. सुमन ने परिवार के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

कन्नौज
जिले में 15 नए मरीज कोरोना मिले, जलालाबाद में एक ही परिवार के सात लोग और एक पड़ोसी भी पॉजिटिव। इससे पहले भी इस परिवार में पाए जा चुके तीन पॉजिटिव। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 325, मौजूदा समय 79 संक्रमितों का चल रहा इलाज, 243 मरीज हो चुके हैं ठीक, तीन संक्रमितों की हो चुकी मौत। संक्रमितों में 189 और हॉटस्पॉट 39 हैं। 

उन्नाव
जिले में दो सिपाही समेत 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से शहर के मोहल्ला किला की एक प्रसूता सहित शुक्लागंज के डाकतार कॉलोनी के दो युवकों की रिपोर्ट शामिल हैं। लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा में 13, शहर कोतवाली में तैनात दो सिपाही, मियागंज ब्लॉक के गांव रावतपुर सरौंहा में युवक, बीघापुर तहसील के सुमेरपुर में 2 कोरोना संक्रमित हैं

शुक्लागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में मां-बेटी व बांगरमऊ निवासी युवक, सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव बेथर निवासी युवक, हिलौली ब्लॉक के गांव अमिलिहाखेड़ा निवासी युवक व सफीपुर तहसील के मोहद्दीनपुर मोहल्ले में दंपति व उसकी बेटी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों को सोहरामऊ स्थित श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

फर्रुखाबाद
जनपद में शनिवार शाम आई जांच रिपोर्ट में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें कायमगंज के दो मरीजों में सहकारी बैंक कर्मी भी शामिल है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 245 पहुंच गई है। 

इटावा
जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में छह संक्रमित और मिले। संक्रमितों में सरोजनी नगर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक भी हैं। इसके साथ कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 372 हो गई है। इनमें 255 ठीक हो चुके हैं, जबकि 18 की मौत हो चुकी हैं। सक्रिय केसों की संख्या 98 है।  

हरदोई
जिले में 10 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के धर्मशाला रोड पर स्थित एक पैथ लैब के तीन कर्मी भी शामिल हैं। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में तैनात कर्मी भी संक्रमित मिला है। इसके साथ ही कुल संक्रमित 300 हो गए हैं। छह मौतें हुई हैं और 73 एक्टिव केस हैं। 221 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें