फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सुबह 11 बजे तक थमी रही रफ्तार; दोपहर में ठंड से राहत…शाम को गलन से कंपकंपाए लोग, बारिश का अलर्ट

Sat, 17 Jan 2026 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में कोहरे और गलन ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। प्रशासन अलाव और रैन बसेरों के जरिए राहत पहुंचाने में जुटा है, जबकि मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ठंड और गलन से कांपा शुक्लागंज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में सुबह 11 बजे तक नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने पर लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। शाम को गलन बढ़ने से कंपकंपाते रहे। शुक्रवार को नगर में ठंड का असर अधिक रहा। सुबह चार से लेकर 11 बजे तक नगर के राजधानी मार्ग, आजाद मार्ग, मरहला चौराहा, नवीन गंगापुल, पोनीरोड, जाजमऊ हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में सभी छोटे बड़े वाहनों की रफ्तार थमी रही।

विज्ञापन

वाहन सवार दिन में भी हेड लाइट जलाकर निकले। नगर पालिका गंगाघाट के अलाव प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि 50 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे है। साथ ही रात में बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था भी नगर पालिका बिल्डिंग में की गईं है। लखनऊ मौसम विभाग के विज्ञानी जीपी गुप्ता ने बताया कि ठंड का असर अभी और बढ़ सकता है, शीतलहर चलने के साथ ही एक दो दिनों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें