Kanpur News: नवीन गंगा पुल के संकरे मोड़ पर रोडवेज बसों के फंसने से शुक्लागंज में सुबह दो घंटे तक यातायात ठप रहा। इससे छात्रों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुक्लागंज के नवीन गंगा पुल पर शुक्रवार को सुबह दो घंटे लोग जाम से जूझे। पुल के मोड़ पर रास्ता संकरा होने व वाहनों को आड़ा-तिरछा कर निकालने से जाम लगा। कुछ ही देर में राजधानी मार्ग पर पोनी रोड तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह के समय जाम लगने से नौकरी पेशा लोग व छात्रों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। गंगाघाट कोतवाली और यातायात पुलिस ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
शुक्लागंज से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों का लोड बढ़ने से सुबह 9:30 बजे नवीन गंगा पुल पर जाम लग गया।
राजधानी मार्ग पर पोनी रोड तिराहे तक वाहनों की कतार लग गईं। कुछ ही देर में जाम राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक पहुंच गया। ऐसे में सुबह के समय नौकरी पेशा करने वाले और स्कूल कालेज जाने वाले छात्रों को देरी हुईं। कई छात्र वापस लौट गए ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। मालूम हो कि पुल मोड़ के पास मार्ग काफी संकरा है। ऐसे में रोडवेज की ई-बसों के निकलने पर दूसरे छोर से आने वाले वाहन फंसने लगते है। जाम के कारण कई बाइक सवार पुल के फुटपाथ मार्ग से होकर गंतव्य को निकले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सकरे मार्ग के कारण आए दिन दिक्कतें आती हैं।