फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लाइसेंसी बंदूक से ज्वैलरी शॉप के गार्ड ने से खुद को उड़ाया, कमरे में फैला था खून ही खून

Mon, 08 Mar 2021 02:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में चालीस दुकान स्थित ओम ज्वैलरी शॉप में गार्ड की नौकरी करने वाले बाबूपुरवा निवासी कृष्णकांत तिवारी (46) ने रविवार रात दोनाली लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी संध्या ने पुलिस को बताया कि रात को नौकरी करके घर लौटे।
विज्ञापन


इसके बाद कमरे में बैठकर बंदूक साफ करने लगे। वह किचन में थी। दो बेटे वैभव व अनुभव दूसरे कमरे में अपने दादा सोमेश्वर तिवारी के साथ थे। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर सभी कमरे की तरफ भागे तो कृष्णकांत लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े थे। उनकी दाईं कनपटी पर गोली लगी थी।

पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया, देर रात मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कृष्णकांत का ई-रिक्शे को लेकर सुजातगंज में रहने वाले रहमत अली नाम के शख्स से विवाद चल रहा है। रहमत अली के खिलाफ नौबस्ता थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रहमत अली ने भी उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसी को लेकर वह तनाव में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें