फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोकर लेने निकले युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत

विज्ञापन
मृतक कुलदीप का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। दुकान मेें चोकर लेने के लिए निकले लालपुर गांव का युवक मालभाड़ा लाइन पर डाउन की मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना के लालपुर गांव का रहने वाला कुलदीप (32) पिता जगत सिंह के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। रविवार की शाम वह झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी किनारे से कस्बा के खानपुर रोड की तरफ आ रहा था। वह जैसे ही मालभाड़ा की डाउन लाइन की तरफ पहुंचा। तभी इटावा से कानपुर की ओर जा रही डाउन की गुड्स मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने मृतक की जेब में मिले कागज पर लिखे नंबरों से जानकारी परिजनों को दी।
घटनास्थल पहुंचे पिता, पत्नी सुधा, पुत्र दिव्यांशु, पुत्री पायल का रो-रो कर बुरा हाल रहा। उन्हें बिलखता देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। मालभाड़ा स्टेशन कंचौसी के स्टेशन मास्टर नबाब की सूचना पर झींझक चौकी पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रभारी चौकी इंचार्ज झींझक संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पिता जगत सिंह ने बताया कि कुलदीप घर से चोकर लेने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें