फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 24 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 14 और 15 को होनी है परीक्षा

Fri, 11 Sep 2020 10:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में 24 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होगी। एलएलबी छोड़कर सभी विषयों की परीक्षा विश्वविद्यालय में ही होगी। एलएलबी की परीक्षा के लिए आठ कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी गुरुवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में दी गई। एलएलबी, बीए-एलएलबी, एमबीए, डॉफार्मा समेत 25 पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षाएं 14 व 15 सितंबर को होनी है। परीक्षा में करीब 13 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय कैंपस में बने पांच केंद्रों में तीन पालियों में होगी। एलएलबी की परीक्षा 15 सितंबर को डीएवी कॉलेज, डीबीएस कॉलेज, अर्मापुर कॉलेज, वीएसएसडी कॉलेज, पीपीएन कॉलेज क्राइस्टचर्च कॉलेज, डीसी लॉ कॉलेज व बीएनडी कॉलेज में होगी।
विज्ञापन


परीक्षा में कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। छात्रों को जागरूक करने के लिए परीक्षा के प्रवेश पत्र पर भी कोविड-19 के नियमों का उल्लेख किया गया है। बैठक में असिस्टेंट रजिस्ट्रार ज्ञानेंद्र शुक्ला, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. संदेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें