फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वैन में अपहरण कर दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में किशोरी से साहूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम की रहने वाली किशोरी का दो युवकों ने वैन से अपहरण दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने बताया कि वह शुक्रवार को दो सहेलियों के साथ इको पार्क जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे नवाब होटल के पास दो लड़के वैन से मिले। नाम अभिषेक और दूसरे का नाम आर्यन है।

विज्ञापन


अभिषेक उसकी दुकान में परचून का सामान खरीदने आता था, जिससे वह उसे जानती थी। उन्होंने पार्क तक छोड़ने की बात बोलकर तीनों को वैन में बैठा लिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने कुछ दूर जाकर वैन से दोनों सहेलियों को नीचे उतार दिया और उसे अरमापुर स्टेट के अंदर सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया और शाम चार बजे नवाब होटल पर छोड़कर भाग निकले।

घर पहुंचकर घटना परिजनों को बताई तो उसकी मां और चाचा उलाहना देने अभिषेक के घर गए। वहां अभिषेक ने चाचा के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आर्यन की गिरफ्तारी व वैन बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें