औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानिसक बीमार किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
उसने बताया था कि दोपहर में परिवार के लोग खेत पर काम करने गए हुए थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले परमलाल ने उसकी मानिसक बीमार पुत्री (14) को लालच देकर घर पर बुलाया और दुष्कर्म किया। परिजन के घर पहुंचने पर बेटी ने पूरा मामला बताया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि आरोपी को रुरुगंज के जिला पंचायत स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। किशोरी का डाॅक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।