फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जनवरी-फरवरी में 24 दिन बंद रहेंगी टेनरियां, माघ मेला स्नान को लेकर शासन ने जारी किया आदेश

Wed, 07 Dec 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

माघ मेले के लिए कानपुर की टेनरियों को बंद करने का शासन ने आदेश जारी किया है। 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन होने वाले पहले स्नान से पहले 3 जनवरी से टेनरियां बंद की जाएंगी। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान तक कुल 24 दिन टेनरियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
कानपुर टेनरी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में जनवरी-फरवरी में होने वाले माघ मेले के लिए शहर में स्थित टेनरियों की बंदी के आदेश शासन ने जारी किए हैं। सिंचाई विभाग के अनुसार, सामान्य प्रवाह की स्थिति में कानपुर का पानी तीन दिन में प्रयागराज पहुंचता है। ऐसे में प्रयागराज में जिस दिन स्नान होगा, उससे तीन दिन पहले से टेनरियां और रंगीन उत्प्रवाह करने वाले सभी तरह के उद्योग बंद किए जाएंगे।

विज्ञापन


6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन होने वाले पहले स्नान से पहले 3 जनवरी से टेनरियां बंद की जाएंगी। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान तक कुल 24 दिन टेनरियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। पौष पूर्णिमा के साथ ही मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के स्नान के लिए भी तीन दिन से पहले टेनरियों का संचालन बंद रहेगा। मकर संक्रांति अगर 15 जनवरी को पड़ी तो टेनरियां 11 से 15 तक बंद रहेंगी। यह व्यवस्था उन्नाव, कानपुर देहात और हरदोई के उद्योगों के लिए भी लागू रहेगी।

विज्ञापन

कब से कब तक रहेगी बंदी
पौष पूर्णिमा                3 से 6 जनवरी
मकर संक्रांति            11 से 14 या 15 जनवरी
मौनी अमावस्या        18 से 21 जनवरी
वसंत पंचमी            23 से 26 जनवरी
माघी पूर्णिमा            2 से 5 फरवरी
महाशिवरात्रि            15 से 18 फरवरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें