फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, परिजन नहीं बता सके कारण, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 Dec 2024 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नजफगढ़ गांव में जूनियर विद्यालय के अंदर लगे नीम के पेड़ के सहारे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव नजफगढ़ गांव के बाहर बने जूनियर विद्यालय प्रांगण में नीम के पेड़ में साड़ी के सहारे लटका मिला है। नजफगढ़ गांव निवासी सुरेश ने बताया कि उसके तीन बेटे रिंकू, अनिल व अंकित व दो बेटियां पिंकी और प्रीति हैं। बड़े बेटे रिंकू व बड़ी बेटी पिंकी की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गांव के बाहर बने जूनियर विद्यालय के मैदान में नीम के पेड़ पर मंझिले बेटे अनिल (21) ने  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने पेड़ में लटकता शव देखा और पहचान करने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक युवक राजमिस्त्री का काम करके जीवन यापन कर रहा था।
थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फांसी क्यों लगाई अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें