फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फर्रुखाबाद से रेस्क्यू कर चिड़ियाघर लाया गया तेंदुआ, अस्पताल में 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया

Tue, 10 Dec 2024 09:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तेंदुए को चिड़ियाघर स्थित अस्पताल में 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। उसके ऊपर और नीचे के दांत भी टूटे हुए हैं। जंगल में शिकार न कर पाने की वजह से वह आबादी में आ गया था।
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फर्रुखाबाद से रेस्क्यू कर तेंदुआ को सोमवार को कानपुर चिड़ियाघर लाया गया। रेस्क्यू करने गए चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. नासिर ने बताया तेंदुआ झाड़ी में छिपकर बैठा था। जेसीबी से उस पर दो डार्ट दागीं गई, तब जाकर उसे पकड़ा जा सका। तेंदुए की अनुमानित उम्र आठ वर्ष है। उसके पंजे पर गहरी चोट के साथ ही सिर और पीठ पर सूजन है।

विज्ञापन

ऊपर और नीचे के दांत भी टूटे हुए हैं। जंगल में शिकार न कर पाने की वजह से वह आबादी में आ गया था। चिड़ियाघर में इसका इलाज किया जाएगा। फिलहाल तेंदुए को चिड़ियाघर स्थित अस्पताल में 15 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया है। बता दें कि 26 नवंबर को लखीमपुर खीरी से भी आदमखोर बाघ को लाया गया था। 29 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें