फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसए में खुलेगा प्रदेश का पहला एग्री स्टार्टअप एंड इंक्यूबेशन सेंटर, कृषि छात्र कर सकेंगे स्टार्टअप

Tue, 07 Sep 2021 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में प्रदेश का पहला एग्री स्टार्टअप एंड इंक्यूबेशन सेंटर खुलेगा। 11 सितंबर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


सीएसए के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि व्यवसाय को मल्टीनेशनल कंपनी के रूप में विकसित करने के लिए सीएसए सेंटर फॉर इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन टू एग्री स्टार्टअप खोला जा रहा है। छह करोड़ के फंड के लिए आईसीएआर को प्रस्ताव भेजा गया है।

सेंटर में सीएसए और अन्य संस्थानों से कृषि की पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्टार्टअप कराए जाएंगे। युवा अपनी कंपनी को इंक्यूबेट भी करा सकेंगे। अयोध्या, बांदा, मेरठ और कानपुर स्थित कृषि विवि का यह एग्री स्टार्टअप सेंटर होगा। डीन एग्रीकल्चर दफ्तर के भवन में सेंटर खुलेगा। स्टार्टअप शुरू करने वालों को धनराशि भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में होंगे ये काम 
मेंटरिंग, कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम, बिजनेस प्लान, स्टार्टाथान, आइडियाथान, लर्निंग सेशन, मार्केटिंग, प्लान मेकिंग, भविष्य की संभावनाएं, कंपनी इंफार्मेशन, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, फिलिंग ऑफ पेटेंट्स, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, वन टू वन काउंसलिंग, स्टार्टअप वर्कशॉप और हाइटेक कॉन्फ्रेंस मैनेजमेंट सिस्टम समेत कई काम सेंटर में होंगे। 

इन क्षेत्रों में कराए जाएंगे स्टार्टअप
पोस्ट हार्वेस्ट एंड वैल्यू एडिशन टेक्नोलॉजी, प्रोटेक्टेड कल्टिवेशन एंड टेरेस फॉर्मिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ऑर्गेनिक फॉर्मिंग, न्यूट्रीशन एंड हेल्थ सपोर्ट सर्विसेज, फ्लोरिकल्चर एंड लैंडस्केपिंग, फॉर्मर फ्रेंडली मैकेनाइजेशन, स्मार्ट क्रॉप मैनेजमेंट, सीड प्रोडक्शन मैनेजमेंट, फॉर्म रिटेलिंग, एग्री एंड हाउस होल्ड्स वेस्ट टू वेल्थ, बॉयो एजेंट एंड बॉयो फर्टिलाइजर, एग्री इनपुट एंड प्लांट प्रोटेक्शन, बॉयो फोर्टिफाइड कम्पोस्टिंग, डेयरी एंड डेयरी प्रोडक्ट, हाई वैल्यू क्रॉप, हीलिंग हनी, एग्रीकल्चरल बॉयो टेक्नोलॉजी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन एग्रीकल्चर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें