कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को कानपुर स्टारलेट ने गोल्डन क्लब को आठ विकेट से और एसएस क्लब ने राइडर क्लब को छह रन से हराया। राहुल सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में गोल्डन क्लब की टीम 24.3 ओवर में 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से राज सिंह ने 52 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विकास सिंह ने चार, गुरविंदर सिंह और रजल श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लिए।
वहीं, कानपुर स्टारलेट की टीम ने मात्र 7.3 ओवर में दो विकेट खोकर 83 रन बनाकर मैच जीता। अर्जुन सिंह ने 62 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में विवेक बघेल और सौम्या पाल को एक-एक विकेट मिला। पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में एसएस क्लब ने 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। टीम से अरुण राय ने 77, दिव्यांश सिंह ने 66, सत्यम यादव ने 61 और आशुतोष गौरव ने 59 रन की पारियां खेलीं।
गेंदबाजी में आदित्य शुक्ला और अपूर्व सिंह ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, राइडर्स क्लब की टीम 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 294 रन ही बना सकी। टीम से शाश्वत ने 96, लविश श्रीवास्तव ने 79, अमन सिंह ठाकुर ने 34 और सचिन ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में एसएस क्लब की ओर से अमन ने तीन और नीरज पाल ने दो विकेट हासिल किए।