फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में दम दिखाएंगी कानपुर की सात बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरियाणा स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कानपुर की सात महिला पहलवान भाग लेंगी। ये सभी खिलाड़ी छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी और देशभर के पहलवानों के बीच अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। ग्रीनपार्क के कुश्ती कोच राम सजन यादव के अनुसार राजनारायण खेल संस्थान की खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
विज्ञापन


इसमें स्वाति 50 किलोग्राम, रोशनी 53, मोनिका यादव 55, रचना मौर्या 57, आकांक्षा जोशी 68, अनिता चौधरी 72 और दिव्यांका यादव 76 किलोग्राम वर्ग में मुकाबला करेंगी। कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ी पिछले कई दिनों से कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और शहर का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें