फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रयागराज-नई दिल्ली के बीच दो दिन चलेगी विशेष ट्रेन, गोविंदपुरी पर रहेगा ठहराव…यात्रियों को सुविधा

Thu, 11 Dec 2025 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रेलवे ने प्रयागराज और नई दिल्ली के बीच 12 से 15 दिसंबर तक दो दिन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे 02417 और 02418 दोनों ही ट्रेनों को गोविंदपुरी स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव मिलेगा।
विज्ञापन
गोविंदपुरी स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रयागराज-नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर- 02417 प्रयागराज से 12 दिसंबर (शुक्रवार) व 14 दिसंबर (रविवार) और 02418 नई दिल्ली से 13 दिसंबर (शनिवार), 15 दिसंबर (सोमवार) को चलेगी।

विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 02417 प्रयागराज से रात 11:20 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए रात में ही 02:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इसकी रिवर्स ट्रेन 02418 नई दिल्ली से दोपहर दो बजे रवाना होगी। रात 11:45 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 11:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें