फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज गणना प्रपत्र नहीं जमा किया तो मतदाता बनने से रहेंगे वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। गुरुवार गणना प्रपत्र (फॉर्म–1) जमा करने का अंतिम दिन है। जो भी मतदाता आज अपना फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। जिले के 35223 लोगों ने फाॅर्म लौटा दिया है तो ऐसे लोगों के नाम सूची से काट दिए जाएंगे। जिले के 35 लाख मतदाताओं में 26.25 लाख मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा कर दिया। 909984 मतदाता मृतक, गायब, शिफ्टेड, फॉर्म न लेने वालों में शामिल हैं।
विज्ञापन




जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभियान के बाद नाम हटने पर दोबारा जुड़वाना आसान नहीं होगा। फॉर्म न जमा करने वाले मतदाताओं की अलग सूची बनेगी और भविष्य में नाम जोड़ने के आवेदन पर पहले पूछताछ होगी। कानपुर नगर की 10 विधानसभा क्षेत्रों के 3620 मतदान केंद्रों पर कुल 35.38 लाख मतदाता पंजीकृत थे। विशेष मतगणना पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में सिर्फ अब तक 26,25,860 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज हुए हैं। करीब नौ लाख मतदाता अलग-अलग कारणों से सूची से बाहर होते दिख रहे हैं।

हालांकि इन मतदाताओं को अभी ड्राफ्ट सूची में रखा जाएगा। अंत तक इन्हें मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर अपनी कोई जानकारी नहीं देते तो इनका नाम सूची से काट दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि अगर किसी मतदाता को फॉर्म–1 नहीं मिला है तो वह निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकता है। फॉर्म ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। जिन मतदाताओं का सूची में अभी तक नाम नहीं था, वे फार्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं और नए मतदाता के रूप में सूची में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मतदाताओं के कट सकते नाम

मृतक- 102391
गायब- 327271
शिफ्टेड- 387096
फाॅर्म लौटाए- 35223
इनरोल्ड -58003
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें