फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का तंज, सांसद-महापौर में अपने बेटे को टिकट दिलाने पर खींचतान, जानें मामला

Fri, 02 Jan 2026 09:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में भाजपा पार्षदों और महापौर के बीच विवाद गहरा गया है। सपा विधायक ने इसे टिकट की गुटबाजी बताया है, वहीं बागी पार्षदों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत  आयोग से की है।
विज्ञापन
विधायक अमिताभ बाजपेई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम में सत्तारूढ़ पार्टी के पांच पार्षदों की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों के मामले ने गुरुवार को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के बयान के बाद तूल पकड़ लिया है। विधायक ने बताया कि नगर निगम में सब ठीक चल रहा है। भाजपा पार्षदों में गुटबाजी को उन्होंने उनकी पार्टी की इंटरनल गुटबाजी बताया। इस संबंध में जब विधायक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सांसद-महापौर में झगड़ा इस बात का है कि किसके बेटे को टिकट मिलेगा।

विज्ञापन

बता दें कि 26 दिसंबर को हुई सदन की बैठक में हंगामे, कार्यवाही में व्यवधान के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने दो पार्षदों पवन पांडेय और अंकित मौर्या को आगामी चार बैठकों से निष्कासित किया था। सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें नगर निगम में कोई दिक्कत नहीं लग रही है। कोई पार्षद अपनी पार्टी की गुटबाजी में पड़कर आज आरोप लगा रहा है।

Trending Videos

किसी को सही और किसी को गलत नहीं कहेंगे
जब हमने कहा था कि बेईमानी हो रही है तब ये पार्षद कह रहे थे कि ऐसा नहीं है। अब वे उनके सुर में सुर क्यों मिलाएं हैं। यह भाजपा की इंटरनल गुटबाजी है। सांसद और महापौर का झगड़ा है। झगड़ा इस बात का है कि किसके लड़के को टिकट मिलेगा। ऐसी परिस्थिति में वह किसी को सही और किसी को गलत नहीं कहेंगे। वह उनकी पार्टी के टिकट दिलाने की गुटबाजी के हिस्सेदार नहीं हैं।

सांसद रमेश अवस्थी - फोटो : amar ujala
गुटबाजी करने वाले पार्षदों की  संगठन में शिकायत की
फिलहाल हमें नगर निगम से कोई शिकायत नहीं है। सांसद रमेश अवस्थी से इस संबंध में पक्ष जानने की कोशिश की गई पर कॉल नहीं उठी। मैसेज का भी जवाब नहीं मिला। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि सपा विधायक के गुटबाजी के बयान की जानकारी से इनकार किया। कहा कि सपा विधायक ने वायरल वीडियो में तो यह ही बताया है कि नगर निगम में सब अच्छा चल रहा है। बताया कि गुटबाजी करने वाले पार्षदों की उन्होंने संगठन में शिकायत की है।

आयोग के सदस्य से की विकास कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायत
महापौर और उनके बेटे के खिलाफ मोर्चा खोले पार्षदों ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में आए अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे से विकास कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायत की है। गुरुवार को आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे का भाजपा पार्षद पवन गुप्ता, अंकित मौर्या, लक्ष्मी कोरी, विकास जायसवाल और आलोक पांडेय ने स्वागत किया। मुख्यालय में ही सदस्य ने इन पार्षदों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
फुटेज के लिए दे चुके हैं पत्र
इसमें पार्षदों ने अपने वार्डों में विकास कार्य न कराने, फाइलें गायब करने का आरोप लगाया। उधर नगर निगम के केयरटेकर ने आयोग के सदस्य के आने की जानकारी से इनकार किया। इसके बाद पार्षद पवन पांडेय और अंकित मौर्या ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र देकर सदन की पिछली बैठक के वीडियो फुटेज मांगे। कहा कि इससे पहले भी वह फुटेज के लिए पत्र दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें