फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अस्मत बचाने के लिए खूनी संघर्ष, युवती ने आरोपी को मारा फरसा…निकल आईं आंखें, फिर डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

Fri, 02 Jan 2026 05:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बबेरू में दुष्कर्म की कोशिश करने वाले पड़ोसी किसान को युवती ने फरसे से काटकर मार डाला। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद सीओ बबेरू सौरभ सिंह और सुखराम की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नए साल के पहले दिन सनसनीखेज घटना हुई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने पर युवती ने सजातीय पड़ोसी किसान के माथे में फरसे से वारकर गिरा दिया। फरसे के वार से उसकी दोनों आंखें बाहर निकल आईं। इसके बाद डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

युवती आला कत्ल लेकर खुद चौकी पहुंच गई और हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की है। शव अर्धनग्न अवस्था में घर के अंदर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि पुलिस युवती के चौकी पहुंचने की बात को पुष्ट नहीं कर रही हैं। उधर, मृतक की पत्नी का आरोप है कि हत्यारोपी उसके पति को मुंगोड़ा खिलाने के बहाने घर ले गई थी

Trending Videos

फरसे से किसान के माथे में वार कर दिया
वहां उसकी हत्या कर दी। गांव निवासी युवती (18) गुरुवार की दोपहर घर में अकेली थी। तभी उसके घर के सामने रहने वाला किसान (50) मौका पाकर उसके घर में घुस आया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जिस पर उसने घर में रखे फरसे से किसान के माथे में वार कर दिया। एक ही वार में वह गिर गया। उसके बाद उसने डंडे से पीटकर हत्या कर दी।



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बबेरू सीओ सौरभ सिंह, कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत, फॉरेंसिक टीम पुलिस टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने जांच की है। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ ने युवती ने बताया कि किसान ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, विरोध में उसने उसकी हत्या की है। घटनास्थल से आला कत्ल बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

स्वजातीय पड़ोसी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, इस पर युवती ने व्यक्ति की हत्या की है। हत्यारोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आला कत्ल बरामद किया गया है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती खुद चौकी पहुंची कि नहीं यह बात पुष्ट नहीं है।  -सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी, बबेरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें