कानपुर आउटर की स्वॉट टीम और सचेंडी पुलिस ने तस्करी कर ले जाई जा रही तीन ऑटोमैटिक रायफल कार से बरामद कीं। मौके से कार सवार दो तस्कर फरार हो गए। सचेंडी एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रात सवा एक बजे सूचना मिली थी कि झांसी व इटावा की तरफ से कार आ रही है, जिसमें असलह हैं। स्वॉट टीम प्रभारी मंसूर अहमद व थाने की फोर्स ने पनकी सचेंडी बार्डर स्थित पांडु नदी पुल के पास चेकिंग शुरू की।
चेकिंग देख क्वीड कार चालक लौटने लगा। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो ग्राम भौंतीखेड़ा के पास सुरार रोड पर कार दीवार से टकरा गई। कार से उतरे दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने कार से एक इंग्लिश ऑटोमैटिक 30.06 स्पोर्टिंग रायफल, रायफल, अल्फा पम्प एक्शन 12 बोर शॉटगन बॉक्स के साथ, दो कारतूस बरामद किए।
लाइसेंस नंबर खरोचे गए थे
सूत्रों के अनुसार असलहे मध्य प्रदेश से लाए गए थे। कार छत्तीसगढ़ की है। असलहों पर लिखे नंबर खरोच दिए गए थे। आशंका है कि वह लाइसेंसी हो सकते हैं। असलहों को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा ताकि खरोचे गए नंबरों का पता लग सके। ऐसे में लाइसेंस धारक का पता लग सकेगा। ब
रामद कार रायपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। कार को फाइनेंस कराया गया था। एसपी कानपुर आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कार के जरिये मालिक तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीम लगी है। जिस जगह से आरोपी फरार हुए हैं, वहां के एक्टिव फोन नंबरों को तलाशा जाएगा।