फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के श्याम नगर मुठभेड़ का मामला: नहीं लगी थी पुलिस की गोली, गिरकर घायल हुआ था बदमाश

Wed, 19 Jan 2022 12:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के श्याम नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विजय अवस्थी परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। उनके मकान में सोमवार रात चोरी करने के इरादे से चार से पांच बदमाश दाखिल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की गोली से नहीं घायल हुआ बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के श्याम नगर में सोमवार रात बदमाशों से हुई मुठभेड़ में मंगलवार को मेडिकल रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। घायल बदमाश गोली से नहीं बल्कि गिरकर घायल हुआ था। गोली से वह बाल-बाल बच गया था। पुलिस अफसरों ने कई घंटे तक उससे पूछताछ की। घटना के वक्त तीन चार साथी भी मौजूद थे। जो फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस उन सभी की तलाश में जुट गई है। इधर, प्राथमिकी उपचार के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। श्याम नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विजय अवस्थी परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। उनके मकान में सोमवार रात चोरी करने के इरादे से चार से पांच बदमाश दाखिल हो गए।

घर में लगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरों की वजह से इसकी जानकारी विजय को हो गई। बदमाश को देखकर उन्होेंने पहले उससे बाहर जाने को बोला। जब वह नहीं गए तो पड़ोसियों के जरिये पुलिस को सूचना दिलाई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख एक बदमाश ने फायर झोंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान छत से भाग रहा बदमाश वहीं घायल होकर गिर गया था। एडिशनल सीपी क्राइम आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि घायल बदमाश शिवनाथ राठौर उर्फ सोनू को गोली नहीं लगी थी। भागने के दौरान वह गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन

तीन-चार साथियों के नाम आए सामने 
एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सोनू ने पप्पू समेत तीन चार साथियों के नाम बताए हैं। एक दो कानपुर के हैं व अन्य हमीरपुर के रहने वाले हैं। उन सभी की तलाश की जा रही है। एसीपी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे में सिर्फ सोनू ही कैद हुआ था। बाकी किस रास्ते से घर के भीतर घुसे और किधर से छत पर गए यह स्पष्ट नहीं हो सका है। क्योंकि मुख्य गेट के बाद वह घर के भीतर दाखिल नहीं हो सके थे। इसलिए साीढ़ियों के जरिये छत पर जाने का सवाल ही नहीं उठता। 

पकड़े जाने के डर से चला दी गोली
आरोपी सोनू ने कहा कि वह और उसके साथी चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। मगर वह सभी असलहा रखते हैं। सोनू बोला कि जब पुलिस पहुंची और लगा कि पकड़े जाएंगे इसलिए गोली चला दी। उसको लगा कि शायद पुलिसकर्मी वहां से चले जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की। जिससे वह दुबक कर छत पर ही बैठ गया। बोला कि टंकी की आड़ में वह बैठा था, टंकी में ही गोली जाकर लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें