फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: थानेदार ने डकैती को चोरी में दर्ज किया, अफसरों को करते रहे गुमराह, स्पष्टीकरण तलब

Sat, 18 Sep 2021 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं आशा गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डकैती जैसा संगीन मामला होने के बाद भी गोविंदनगर पुलिस वारदात पर पर्दा डालती नजर आई। थाना प्रभारी अनूप सिंह अफसरों को मामूली चोरी बताकर गुमराह करते रहे। दोपहर में जब अफसरों को सोशल मीडिया से घटना की सही जानकारी मिली तब छानबीन में तेजी लाई गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को एडीसीपी डॉ. अनिल कुमार वारदात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भी पीड़िता आशा गुप्ता से पूछताछ की। एसीपी गोविंदनगर विकास पांडेय को जब पता चला कि थाना प्रभारी ने एफआईआर डकैती के बजाय चोरी में दर्ज की है। तो उन्होंने थाना प्रभारी को फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। एसीपी ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर डकैती की धारा बढ़ाई जाएगी। 

पांच माह पहले ही आईं थीं आशा
आशा की बेटी रानी ने बताया कि मार्च में ही मां अपार्टमेंट में रहने आईं थीं। इससे पहले मां पिता के पैतृक निवासी गोविंद नगर भदौरिया पार्क के पास स्थित मकान में ही रहतीं थीं। पिता के सेवानिवृत्त होने के बाद यह फ्लैट खरीदा गया था। यहां आने के कुछ ही दिन बाद पिता का देहांत हो गया था।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक की लूटपाट
अपार्टमेंट के प्रथम तल पर जी- टू में आशा गुप्ता और जी-वन में दीपक राठी का परिवार रहता है। बदमाश डेढ़ घंटे तक लूटपाट करते रहे, लेकिन पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। करीब सवा तीन बजे आशा बंधन मुक्त हुईं थीं। सुबह करीब चार बजे कई थानों का फोर्स पहुंचा था। 

30 से 35 उम्र के बीच के थे डकैत
आशा गुप्ता ने बताया कि घर में दाखिल हुए डकैत 30 से 35 साल के बीच के थे। जिसमें एक बदमाश काफी मोटा था। आपस में काफी बदतमीजी और तू तड़ाक से बात कर रहे थे। कुछ बदमाशों ने नकाब पहना था कुछ के चेहरे खुले हुए थे। स्केच एक्सपर्ट की मदद से बदमाशों का स्केच बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें