शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी
इसमें दोनों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मिष्ठान वितरण हुआ। इस दौरान शिव भगवान गोस्वामी ने कहा कि अधिवक्ताओं से संबंधित समस्याओं का हर हाल में निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं की कैशलेस इलाज की घोषणा की जा चुकी है। जल्द ही इसे अमली जामा पहनाने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।
शासन को भेजा जाएगा तैयार प्रस्ताव
इसके अलावा भी पेंशन व अन्य समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा और उनके निस्तारण के लिए प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ता राकेश सिद्धार्थ ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे निभाएंगे। स्वागत करने वालों में पं. रवींद्र शर्मा, अम्बरीश टंडन, अभय शर्मा, शरद मिश्रा, राजेश पांडे, आदित्य मिश्रा, संजय त्रिपाठी, अज्जू मिश्रा आदि रहे।