डी-टू गैंग के शाहिद पिच्चा के साथी हिस्ट्रीशीटर जैदवारी को चमनगंज पुलिस ने रंगदारी मांगने में गिरफ्तार किया है। उसने शुक्रवार देर रात चंद्रिका देवी मंदिर के पास गत्ता कारोबारी पप्पू श्रीवास्तव से 10 हजार रुपये मांगे थे। पुलिस ने जैदवारी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा डी-टू गैंग (अब आईएस-273 गैंग) का सदस्य रहा है। उसका साथी चमनगंज के सइदाबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर जैदवारी है। शुक्रवार देर रात करीब 2:50 बजे उसने नशे में धुत होकर गत्ता कारोबारी को धमकी देकर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी।