फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मकान तोड़ने के दौरान अचानक छत का जर्जर हिस्सा ढहा, दबकर 9 वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल

Sat, 29 Oct 2022 04:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छत का जर्जर हिस्सा ढहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में बेकनगंज के हीरामन का पुरवा में शनिवार दोपहर जर्जर मकान की छत तोड़े जाने के दौरान 9 वर्षीय बच्ची की दबकर मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मकान मालिक फरार हो गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


बताते चलें कि मो. अनीस अपना जर्जर मकान तुड़वा रहा था। अनीस की नई सड़क पर जनता कूलर के नाम से दुकान भी है। मकान तोड़ने के दौरान अचानक छत का जर्जर हिस्सा ढह गया और रोड किनारे छज्जे पर आकर गिरा, इससे छज्जा भी अचानक ढह गया और रास्ते से गुजर रहे 3 लोग इसकी चपेट में आ गए। बच्ची के ताऊ ने बताया कि काफी समय से मकान मालिक से कहा जा रहा था कि छज्जा लटक रहा है इसको ठीक करा लें लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें