फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिठूर में गंगा पार खनन देखकर भड़कीं उमा भारती, बोलीं गंगा का खून पीने वाले असुर

Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
गंगा यात्रा के दौरान मंगलवार दोपहर पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पहुंचीं। गंगा पूजन के दौरान उनकी नजर गंगा पार कटरी में खनन कर रही मशीन पर पड़ी। इस पर उन्होंने कहा कि गंगा का खून पीने वाले असुर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ब्रह्मावर्त घाट पर गंगा आरती और जलाभिषेक भी किया। इसके बाद वे ब्रह्मावर्त खूटी मंदिर, विष्णु नारायण मंदिर, जागेश्वर मंदिर और शिव मंदिर भी गईं। उन्होंने पांच ब्राह्मणों को प्रसाद और दान दिया। इसके बाद वह कलश लेकर गंगा सागर को निकल गईं।

वे गंगोत्री से गंगा सागर की यात्रा के दौरान दीपावली को दीपदान करने के बाद बद्रीनाथ चली गईं थीं। मंगलवार को बिठूर के डाक बंगले में रखे कलश को लेने आईं थीं। इस मौके पर सुरेश अवस्थी, किरन निषाद, पुष्कर शुक्ला, शिवदीन द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी और देव नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें