फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला, दबंगों ने सिर फोड़ा…नाक पर गंभीर वार, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 04 Jan 2026 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी के रतनपुर में दबंगों ने एक सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कांशीराम कॉलोनी के दबंगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी देता पीड़ित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर चौकी अंतर्गत दबंगई का एक मामला सामने आया है। यहां कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले दबंगों ने एक सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित गार्ड के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड को कांशीराम कॉलोनी के दबंगों ने घेर लिया।

विज्ञापन

इसके बाद दबंगों ने गार्ड के सिर पर प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके अलावा उसकी नाक पर भी गंभीर चोट आई है। लहूलुहान हालत में पीड़ित गार्ड ने थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें