कानपुर। पनकी कला में शुक्रवार को युवक बिस्तर पर मृत मिला। युवक की ठंड से मौत की आशंका है। संजय मिश्रा (35) लुधियाना में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी पूनम व दो बेटियां हैं। छोटे भाई विनय ने बताया कि एक साल पहले पिता सतीश की मौत के बाद संजय परिवार संग घर आए थे। इसके बाद संजय वापस लुधियाना नहीं गए जबकि उनकी पत्नी पूनम व बेटियां चली गईं। तबसे अकेले रह रहे थे। शराब के नशे में विवाद करने के कारण वह और बड़े भाई राकेश उनसे कम मतलब रखते थे। शुक्रवार दोपहर सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो संजय का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित किया गया। (संवाद)