फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सराफा व्यापारी से लूट का 70 घंटे में खुलासा…तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का व्यापारियों ने किया सम्मान

Fri, 01 Aug 2025 06:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर पुलिस ने सराफा व्यापारी से हुई लूट का 70 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस सफल कार्रवाई से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने थाना परिसर में पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम का व्यापारियों ने किया सम्मान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नरवल में सराफा व्यापारी अनिल वर्मा के साथ हुई लूट की घटना का मात्र 70 घंटों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम का शुक्रवार को व्यापारियों ने सम्मान किया। आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने महाराजपुर थाना पहुंचकर पुलिस टीम को सम्मानित किया।

विज्ञापन

दरअसल, 28 जुलाई की शाम को दो बाइकों पर आए छह आरोपियों ने टौंस-तिलशहरी मार्ग पर अनिल वर्मा के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटनास्थल नरवल थानाक्षेत्र में था, लेकिन सीमा विवाद के बाद महाराजपुर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज किया था।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
घटना के खुलासे के लिए डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने चार टीमें लगाई थीं। महाराजपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 70 घंटे के भीतर घटना का शत-प्रतिशत खुलासा कर दिया और तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

व्यापारी समाज में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने अपने पदाधिकारियों के साथ महाराजपुर थाना परिसर में पहुँचकर खुलासा करने वाली पूरी टीम को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। व्यापारी नेता महेश वर्मा ने कहा कि थाना प्रभारी महाराजपुर संजय कुमार पांडेय ने घटनाक्षेत्र दूसरे थानाक्षेत्र में होने के बावजूद मामला दर्ज कर सफल अनावरण किया, जिससे व्यापारी समाज में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें