इसकी किट उपलब्ध नहीं है। डेल्टा पॉजिटिव इक्का-दुक्का ही निकल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सभी वायरल संक्रमण के लक्षण शुरुआत में मिलते-जुलते हैं। बैक्टीरिया के संक्रमण से भी गला खराब हो रहा है। रोगियों की आवाज रुंध जा रही है। संक्रमण की चपेट में आए डॉ. गणेश शंकर का कहना है कि इससे नाक बंद होने के साथ ही गला रुंध जा रहा है। फिजिशियन डॉ. जेएस कुशवाहा का कहना है कि गले के संक्रमण के रोगी बढ़ रहे हैं। कोरोना की भी जांच कराई जा रही है लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।
डायरिया से एक मौत, निमोनिया रोगी गंभीर
समर डायरिया का हमला तेज होता जा रहा है। नवाबगंज के रहने वाले राजेश कुमार के सवा साल के बच्चे की डायरिया से मौत हो गई। गंभीर हालत में रोगी को हैलट लेकर आए थे। डायरिया के बाद रोगी के फेफड़ों में निमोनिया हो गया। इसके अलावा कई बच्चे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं। बड़े रोगियों का ओपीडी स्तर पर इलाज हो रहा है लेकिन बच्चों को भर्ती कर लिया जा रहा है।
गर्मी के लगातार रहने से डायरिया और पेट दर्द के रोगी तेजी से बढ़ रहे हैं। शरीर में नमक, पानी की कमी से रोगियों का ब्लड प्रेशर गिर रहा है। इसके अलावा गुर्दा रोगियों की दिक्कत बढ़ गई है। लोग खूब पानी पिएं और गर्मी से बचें। -डॉ. रिचा गिरि, मेडिसिन विभागाध्यक्ष जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज