कानपुर के चिड़ियाघर में बाल ट्रेन की चपेट में आने से प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका अंजू शर्मा की मौत के मामले में पति ने अज्ञात चालक के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति ने चालक पर लापरवाही से ट्रेन चलाने का आरोप लगाया है। बता दें चकेरी के सफीपुर निवासी सुबोध शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा की 26 नवंबर को परिवार के साथ चिड़ियाघर घूमने गईं थीं।
विज्ञापन
आरोप है कि बाल ट्रेन के चालक ने अचानक से ट्रेन बढ़ा दी थी। हड़बड़ी में चढ़ने के दौरान वे गिर गईं थीं। इसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि बयानों और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।