कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र की रामगोपाल चौराहा कच्ची बस्ती में धर्म परिवर्तन न करने पर परिवार को पीटने का आरोप लगा है। आरोप है दूसरे संप्रदाय के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत लेकर चौकी पहुंची, जहां प्रभारी आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही शांत रहने के लिए दबाव बनाया।
इससे बस्ती के लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने हिंदू संगठनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनाें ने आरोपितों और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और थाना भी घेरा। जालौन निवासी चालक सोनू करीब दो वर्ष से पत्नी रीता और बेटे विशाल के साथ कच्ची बस्ती में रहते हैं। रीता के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले लोग काफी समय से परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे।