कानपुर में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वारंटी को जीआरपी पुलिस टीम ने बिहार स्थित उसके घर के बाहर से धर दबोचा। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने पैतृक निवास में छिपा हुआ था। जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वारंटी की पहचान समीर पुत्र निवासी थाना बलरामपुर जिला कटिहार, बिहार के रूप में हुई है। जीआरपी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए आरोपी को उसके घर के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का है और लंबे समय से फरार चल रहा था।