फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दुष्कर्म पीड़िता बच्ची अस्पताल से डिस्चार्ज, कोर्ट में होंगे बयान

Mon, 31 Jan 2022 04:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पीड़िता का इलाज बाल रोग अस्पताल में चल रहा था। घटना के दो दिन बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की थी। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता पूरी तरह से स्वस्थ है। 
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म पीड़ित बच्ची 12 दिन बाद स्वस्थ हो गई। हैलट के डॉक्टरों ने उसको डिस्चार्ज कर दिया है। डॉक्टरों ने अब बयान दर्ज करवाने की भी अनुमति दे दी है। रविवार को इस संबंध में कल्याणपुर पुलिस ने भी बच्ची के परिजनों से संपर्क कर बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सोमवार को पुलिस पीड़िता के कोर्ट में बयान कराएगी।

विज्ञापन


बारासिरोही निवासी आठ वर्षीय बच्ची 17 जनवरी की शाम को घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी आकाश गौड़ बच्ची को अगवा कर ले गया था। सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 19 जनवरी की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी।

इधर पीड़िता का इलाज बाल रोग अस्पताल में चल रहा था। घटना के दो दिन बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की थी। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता पूरी तरह से स्वस्थ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें