फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीसामऊ क्षेत्र में विकास की बारिश, डिप्टी सीएम 710 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Sat, 04 Dec 2021 12:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शनिवार को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में 710.95 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा शनिवार को शहर पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे जीआईसी ग्राउंड, लाल इमली में दो परियोजनाओं (1 करोड़ 49 लाख रुपये) का लोकार्पण और 6 परियोजनाओं (5 करोड़ 61 लाख रुपये) का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन दो दिन से तैयारी में जुटा है। बड़ा मंच और पांडाल आदि बनवाने के साथ ही दर्जन भर से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- उत्तर प्रदेश प्रौद्योगिकी संस्था परिसर में यांत्रिक, रसायन, विद्युत तथा टेक्सटाइल प्रयोगशालाओं का रेनोवेशन का कार्य 67.34 लाख रुपये में।
- उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में वीविंग लैब की रिनोवेशन का कार्य 81.92 लाख में।
इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
- जोन 1 वार्ड-32 के अंतर्गत संगीत टाकीज से जीटी रोड तक फुटपाथ का निर्माण - 17 लाख रुपये में।
- जोन 4 वार्ड 5 के अंतर्गत ईदगाह चौराहे से ब्रह्मनगर चौराहा होते हुए बाला जी चौक तक फुटपाथ निर्माण - 13.46 लाख रुपये में।
- जोन 5 वार्ड 81 अंतर्गत सेंट्रल पार्क से श्याम भवन चौराहे से सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य - 18.62 लाख रुपये में।
- जोन 5 वार्ड 6 के अंतर्गत नाला निर्माण - 26.88 लाख रुपये में।
- जोन 1 के अंतर्गत जरीब चौकी चौराहा से घंटाघर चौराहे तक साइड पटरी का कार्य - 115.73 लाख रुपये में।
- जोन 5 एवं 6 में विजय नगर से जरीब चौकी तक साइड पटरी का कार्य - 370.00 लाख रुपये में।

30 लोगों को सौंपेंगे प्रमाण पत्र और आवास चाबी
डिप्टी सीएम 30 लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाणपत्र और आवास की चाबी सौंपेंगे। मंच पर सभी योजनाओं के लाभार्थियों को डिप्टी सीएम लाभान्वित करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण के पांच-पांच लाभार्थी, किसान सम्मान निधि के पांच, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पांच, कन्या विवाह सहायता (श्रम विभाग) के पांच, आयुष्मान कार्ड के तीन 
विज्ञापन

और फार्मर मशीनरी बैंक के दो लाभार्थियों को प्रमाणपत्र मिलेंगे।  (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें