फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: झकरकटी समानांतर पुल चालू करने का रास्ता साफ, 28 को प्रधानमंत्री से लोकार्पण कराने की तैयारी

Sun, 19 Dec 2021 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शिवप्रकाश ओझा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर बताया है कि 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री पुल का लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
झकरकटी समानांतर पुल के पास बस अड्डे में जाने के लिए बनाई जा रही सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी ने झकरकटी समानांतर पुल की मजबूती की जांच करने के बाद हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही पुल के चालू होने का रास्ता भी साफ हो गया है। 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस पुल का भी लोकार्पण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


इससे करीब 10 लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी। एनएच पीडब्ल्यूडी ने जीटी रोड पर झकरकटी पुल के समानांतर पुल बनवाया है। 102 करोड़ से बने इस पुल की मजबूती की जांच आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग ने 10 दिन पहले की थी।

अधिशासी अभियंता एसपी ओझा ने बताया कि आईआईटी ने प्रोविजनल रिपोर्ट दे दी है। इसमें पुल की मजबूती मानकों के अनुरूप पाई गई है। 30 पेज की विस्तृत रिपोर्ट बाद में आएगी। प्राप्त रिपोर्ट 20 को भूतल परिवहन मंत्रालय भेज दी जाएगी। वहां से लोकार्पण कार्यक्रम तय किया जाएगा। उधर, शनिवार को आम लोगों द्वारा खोले गए इस पुल को ठेकेदार ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद करवा दिया है।
विज्ञापन


28 से पहले पुल पर लाइटें लगवाए नगर निगम
एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शिवप्रकाश ओझा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर बताया है कि 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री पुल का लोकार्पण कर सकते हैं। इसलिए पुल पर प्रकाश व्यवस्था के लिए पोल लगवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। ताकि बाद में तोड़फोड़ न करनी पड़े। साथ ही लाइटें भी 28 से पहले लगवाएं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें