आलोक मिश्रा के पास 23.25 करोड़ रुपये की संपत्ति
गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। रमेश अवस्थी 5.29 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं, वहीं आलोक मिश्रा 23.25 करोड़ के। यही नहीं आलोक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में चार मुकदमे भी दर्ज हैं।
एक रिवॉल्वर भी रखते हैं
नामांकन पत्र के साथ लगाए गए शपथपत्र के मुताबिक आलोक मिश्रा के पास एक लाख रुपये की नकदी है और पत्नी बंदना मिश्रा के पास 50 हजार रुपये हैं। आलोक के नाम एक रिवॉल्वर और 1047.51 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 782.62 ग्राम सोना और 14.51 ग्राम हीरे के जेवरात हैं।
अलग-अलग धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे
आलोक मिश्रा के पास कृषि भूमि नहीं है। तीन अलग-अलग स्थान पर बैरी अकबरपुर कछार, किदवईनगर, झकरा में आराजी का प्लाट है। इसके साथ आलोक के नाम एक फ्लैट आवासीय और पत्नी के नाम तीन फ्लैट हैं। बैंक का 27.24 लाख रुपये का बैंक ऋण भी है। आलोक पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई की है। आलोक के खिलाफ काकादेव, गोविंदनगर, किदवईनगर, बरेली कोतवाली में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हैं।