फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अफसर की हत्या का मामला: रंजिश या प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, शार्प शूटरों ने वारदात को दिया अंजाम

Thu, 13 Jan 2022 05:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक को गोलियों से भून डालने के मामले में पुलिस प्रेम-प्रसंग या रंजिश की आशंका पुलिस जता रही है। रायबरेली में नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को  अंजाम दिया था। कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर तफ्तीश जारी है। संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
 
विज्ञापन
बैंक कर्मी की हत्या का मामला: पत्नी आरती के साथ जयप्रकाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रायबरेली में मंगलवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक प्रबंधक चकेरी निवासी जय प्रकाश पाल (35) की हत्या के मामले में पुलिस को लूटपाट के तथ्य नहीं मिले हैं। बदमाशों का मकसद सिर्फ हत्या करना था। तभी उन्होंने पांच गोलियां जय प्रकाश के सीने में उतार दीं। हत्याकांड के पीछे प्रेम-प्रसंग या रंजिश की आशंका पुलिस जता रही है। इन दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


भागते हुए दिखा हमलावर
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हमलावर कैद हुआ है। वह भागते हुए नजर आ रहा है। उसका चेहरा ढका हुआ है। चेहरा स्पष्ट न होने की वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल है। पुलिस का दावा है कि हमलावर की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

रातभर नहीं उठा फोन, परिजन थे परेशान
जय प्रकाश की मौत की खबर सुनते ही बुधवार सुबह उनके माता-पिता तत्काल रायबरेली रवाना हो गए। पत्नी व बच्चे उन्नाव में थे वह वहां से रवाना हुए। पिता रात भर बेटे को फोन करते रहे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। जिसकी वजह से वह बहुत चिंतित थे। सुबह होते ही मौत की खबर आने से चीख पुकार मच गई। वारदात से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


जय प्रकाश पाल के रिश्ते के मौसा राम प्रकाश ने बताया कि जय प्रकाश की शादी बांगरमऊ उन्नाव निवासी आरती से वर्ष 2012 में हुई थी। परिवार में पिता राम किशोर रेलवे से अभियंता पद से रिटायर्ड हैं। मां रामश्री हैं। जयप्रकाश की पत्नी आरती, बेटा अभिज्ञान (4), छोटा बेटा सात्विक (3 माह),। सबसे बड़ी बहन पुष्पा हैं। पुष्पा की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई सत्यप्रकाश पाल लखनऊ में परिवार के साथ रहते हैं।

विज्ञापन

6 जनवरी को कानपुर से गए थे जय प्रकाश
परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश हमेशा शनिवार को कानपुर अपने घर आते थे। सोमवार सुबह ड्यूटी के लिए रवाना हो जाते थे। मगर पिछले सप्ताह वह बुधवार को यहीं थे। गुरुवार सुबह यानी 6 जनवरी की सुबह रायबरेली गए थे।

शायद इस कारण से वह इस शनिवार को कानपुर नहीं आए थे। रायबरेली से पहले उनकी पोस्टिंग कन्नौज में थी। उनकी पहली पोस्टिंग मध्य प्रदेश के खंडवा, दूसरी इंदौर, तीसरी कन्नौज और चौथी पोस्टिंग रायबरेली में हुई थी। 

एक महीने से मायके में है पत्नी
जय प्रकाश की पत्नी आरती बच्चों के साथ करीब एक माह से उन्नाव के बांगरमऊ में स्थित मायके में हैं। आरती उन्नाव के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। बताया गया कि शायद वे डिलीवरी के कारण 6 माह की छुट्टी पर हैं। उनके पिता बीमार हैं, जिसके चलते वे वहां गईं हैं।

मोहल्ले वाले चकित
मोहल्ले के लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि जय प्रकाश से कोई इतनी नफरत करेगा कि सीने में पांच गोलियां दाग देगा। सभी हैरान हैं कि हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के जय प्रकाश की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात शव घर पर पहुंचते ही चीत्कार मच गई।
"वारदात के खुलासे और हमलावरों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। हत्या प्रेम-प्रसंग में या फिर रंजिश में करने की आशंका है। कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर तफ्तीश जारी है। संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।"
 श्लोक कुमार, एसपी रायबरेली 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें